फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है। आरोपी ने नौ अक्तूबर को यह मोटरसाइकिल नई सब्जी मंडी से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान फ्लोरा चौक से फैज निवासी हाली कॉलोनी को पकड़ा। जांच करने में उसके पास चोरी की मोटरसाइकिल मिली। पूछताछ में आरोपी फैज ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल नई सब्जी मंडी के पास चाउमीन की रेहड़ी के पास से चोरी की थी। वह नशे का आदी है। पैसों के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें