पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में कोर्ट पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेक बाउंस के मामले में सात साल से फरार चल रहा रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से पीओ घोषित आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत उनकी टीम ने चेक बाउंस के मामले में घोषित आरोपी संजीव निवासी अलीपुर गांव जींद को सोमवार देर शाम असंध नाका के पास से गिरफ्तार किया है। वह सात साल से फरार चल रहा था।