फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 23 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीराम कॉलोनी निवासी महिला किरण के हत्यारोपी सोनू ने धमीजा कॉलोनी स्थित अपने मकान में पुलिस की गिरफ्तारी के डर से गला रेत कर खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन


परिजन उसे गर्दन में लगी टांकों के साथ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक में दाखिल किया गया। पुलिस ने पीजीआई में दो जवान तैनात कर दिए हैं।

मोतीलाल कॉलोनी निवासी किरण के हत्यारोपी सोनू निवासी धमीजा कॉलोनी ने शुक्रवार को अपने घर पर आत्महत्या का प्रयास किया। सोनू ने अपने गले को चाकू से रेत डाला।
विज्ञापन


सोनू ने यह कदम पुलिस की कार्रवाई के भय से कॉलोनी में ही उठाया। सोनू को उसकी मां शामो ने खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

सोनू के गले पर चार टांके आए हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सोनू पर नजर रखने के लिए दो जवानों को रोहतक पीजीआई में तैनात किया है। वहीं पुलिस किरण की हत्या के दूसरे आरोपी सन्नी और सलीम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विदित है कि वीरवार सुबह नूरवाला की मोतीलाल कॉलोनी निवासी किरण का बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी।  हत्यारोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और फिर किरण के गले और छाती पर चाकू से पांच वार किए गए थे। किरण की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

हत्या का आरोप धमीजा कॉलोनी निवासी दो भाईयों सोनू, सन्नी व उनके दोस्त सलीम पर लगा था।  पुलिस ने किरण के पति राजकुमार की शिकायत पर तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

सोनू का गला किसी तेजधार हथियार से कटा हुआ है। गले पर चार टांके लगाए गए हैं। जब सोनू को सिविल अस्पताल में लाया गया, उसके गले पर पहले ही टांके थे। घाव गहरा है। इसलिए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ.अपूर्वा, चिकित्सक, सिविल अस्पताल,पानीपत

सोनू ने तेजधार से अपना गला काट लिया। सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचे। सोनू पर नजर रखने के लिए गार्द तैनात कर दी गई है। दूसरे आरोपियों की तलाश में छापेमारी हो रही है। हत्या की असली वजह सोनू के स्वस्थ होने के बाद ही पता चलेगी।
सुरेश कुमार,प्रभारी थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें