फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नांगलखेड़ी कट पर बढ़ रहे हादसे फिर भी टूटी ग्रिल नहीं कराई ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नेशनल हाईवे-44 जीटी रोड पर नांगलखेड़ी कट दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चिह्नित है। कट पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद भी न तो बचाव को कोई इंतजाम किए गए और ही सड़क के बीच टूटी पड़ी ग्रिल ही ठीक कराई जा सकी हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर कई बार चर्चा हो चुकी हैं। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रिल ठीक कराकर ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जिले में पांच स्थानों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया था। जिनमें जीटी रोड पर बाबरपुर टोल प्लाजा, नांगलखेड़ी कट, सिवाह बस स्टैंड कट, पट्टीकल्याणा समालखा और रोहतक हाईवे पर डाहर चौक शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक हादसे नांगलखेड़ी कट के पास होते हैं। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-29 और नांगलखेडी गांव पास में होने के कारण सुबह शाम को बड़ी संख्या में श्रमिक हाईवे को क्रॉस करते हैं। हालांकि पैदल यात्रियों के लिए हाईवे पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है और हाईवे पर ग्रिल लगाए गए हैं। लेकिन ग्रिल जगह-जगह से टूटी होने के कारण लोग शॉर्ट कट के चक्कर में हाईवे पार करते हैं। जिस कारण कई बार वह हादसों का शिकार हो जाते हैं। पुलिस ने बैठक में ग्रिल ठीक कराने और ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। जिस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रिल ठीक कराने की बात कही थी। लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो सकी है।
एक साल में 10 से 12 मौत : पुलिस के मुताबिक नांगलखेड़ी कट के पास हादसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक साल में नांगलखंडी कट के पास 30 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। जिनमें 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट भी सडक सुरक्षा समिति को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें