फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने पर कैंटर के क्लीनर की मौत

Tue, 11 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड टोल प्लाजा के पास एक बस की चपेट में आने पर कैंटर के क्लीनर की मौत हो गई। वह अपने कैंटर से उतरकर चाय पीने को जा रहा था। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा सोमवार तड़के जीटी रोड टोल प्लाजा के नजदीक हुआ।
विज्ञापन


हादसे में पच्चीस वर्षीय हीरत निवासी बेनलखा जम्मू एवं कश्मीर की मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। कैंटर चालक ने बताया कि वे कैंटर में जम्मू से सेब लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

पानीपत टोल प्लाजा के नजदीक हीरत ने उसको चाय पीने की इच्छा जताई। उसने कैंटर को एक साइड में लगा दिया और क्लीनर हीरत नीचे उतर गया। इसी समय पीछे से तेज गति में एक बस आई और उसके क्लीनर हीरत को रौंद दिया। वह उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें