फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक बाईपास पर नेशनल कबड्डी खिलाड़ी को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : Panipat
विज्ञापन
प्रो-कबड्डी में खेलने के लिए तैयारी कर रहे गांव बापौली निवासी 26 वर्षीय नेशनल खिलाड़ी प्रमोद को रोहतक बाईपास के पास ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव बापौली निवासी कलम सिंह ने बताया कि कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी बड़ा बेटा प्रमोद ( 26) और छोटा बेटा कपिल सोमवार की शाम आठ बजे बाइक से गांव सिवाह के पास गए थे। छोटा बेटा गांव सिवाह पर उतर गया और प्रमोद बाइक लेकर इसराना के लिए निकल गया, लेकिन रोहतक बाईपास के पास पहुंचने पर उसे पीछे से आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रमोद को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की चार बहने हैं।
छह साल पहले शुरू की थी कबड्डी की तैयारी
पिता ने बताया कि बेटे ने छह साल पहले कबड्डी के खेल में शुरुआत की थी। जिसके बाद कड़ी मेहनत के परिणाम से जिला, राज्य और नेशनल स्तर पर मेडल लाने शुरू किए। बेटा कबड्डी में कवर पोजीशन पर खेलता था और कैचर था। उसका लक्ष्य था कि वह प्रो- कबड्डी में खेले, जिसके लिए वह तैयारी कर रहा था। एक बार ट्रायल दे चुका था, लेकिन उसका नाम नहीं आया था, अब फिर से ट्रायल के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ियों ने बताया कि उनके व्हाट्सएप और फेसबुक पर कई ग्रुप बने हैं। जिस पर शाम छह बजे प्रमोद का फोटो अपलोड किया गया। प्रमोद का चेहरे खून से सना था। जिसके बाद उन्होंने प्रमोद के घर सूचना दी और सभी अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि प्रमोद की मौत हो चुकी है।
परिजनों के अनुसार प्रमोद ने अपने लक्ष्य तय किए थे। वह अपनी बड़ी बहन की शादी के लिए लड़का देखकर आया था और रिश्ता तय कर दिया था। दो माह बाद बड़ी बहन की शादी थी। वहीं सबसे छोटी बहन रचना भी प्रमोद की तरह नेशनल लेवल की खिलाड़ी है। रोहतक में हुई नेशनल जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में रचना ने ब्रांच मेडल जीता था। वह रचना को भी बड़ा खिलाड़ी बनाना चाहता था, इसलिए वह उसे दिल्ली के एक एकेडमी में तैयारी करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें