गौसली निवासी एक प्रवासी मजदूर राजा भैया की सोमवार को श्री जय हैंडलूम की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है, मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गौसली निवासी सूरज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोखिया जिला निवासी राजाभैया(53) पानीपत में उसके साथ रहते थे। वह दोनों मेहनत मजदूरी करते थे। वह श्री जय हैंडलूम में मजदूरी पर काम कर रहे थे। सोमवार दोपहर तीन बजे राजा भैया दूसरी मंजिल से गिर गया। वह उसे सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।