फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से फिसला पैर, बड़े भाई की आंखों के सामने नहर में बह गया छोटा भाई

विज्ञापन
accident - फोटो : Panipat
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी निवासी युवक का नहर की पटरी से पैर फिसल गया और अपने बड़े भाई की आंखों के सामने ही नहर में बह गया। बड़े भाई ने बचाने का प्रयास तो किया, लेकिन बड़े भाई को डूबने से बचाने के छोटे भाई ने हाथ नहीं पकड़ा। वह चिल्लाया कि तू भी डूब जाएगा। 24 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं लगा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद असंध रोड चौकी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कहा कि इतनी रात को कैसे ढूंढेंगे सुबह आना। परिजनों ने अपने पैसे खर्च कर प्राइवेट गोताखोर बुलाए, लेकिन अब तक युवक का सुराग नहीं लगा है। पुलिस व परिजन मिलकर युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी ताज अली ने बताया कि वे चार भाई हैं। उसका छोटा भाई 23 वर्षीय चांद अली अपने बड़े भाई शाहनवाज के साथ बाइक पर असंध रोड पर काम से गए थे। चांद अली पेशे से इर्न्वटर मैकेनिक था। काम करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मंगलवार की रात करीब 9:45 बजे जब वह असंध रोड पुल पर पहुंचे तो चांद अली ने लघुशंका जाने की बात की, शहनवाज कुछ दूरी पर बाइक पर बाइक रोक दी और चांद दिल्ली पैरलल के पास चला गया। तभी पटरी से उसका पैर फिसल गया। पेशाब करते समय अचानक पैर फिसलने से चांद नहर में गिर गया। बड़ा भाई दौड़कर वहां पहुंचा और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। चांद और शाहनवाज को तैरना नहीं आता। बड़ा भाई भी न डूब जाए इसलिए चांद ने उसका हाथ नहीं पकड़ा, वह चिल्लाकर बोला कि तू भी डूब जाएगा। कुछ देर ऊपर रहने के बाद चांद बह गया। इस बारे में असंध पुलिस नाका चौकी प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें