फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में डॉक्टर की मौत, पत्नी पर आरोप

Fri, 24 Jul 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के जौरासी खास निवासी वैटरनरी डॉक्टर की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। वैटरनरी डॉक्टर की शादी नौ माह पहले ही करनाल के गगसीना गांव में हुई थी और 20 जुलाई को अपनी पत्नी की मौसी के घरौंडा स्थित मकान पर गया था।
विज्ञापन


उसने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, सास और ससुर, उनके पक्ष के एक थानेदार समेत कई लोगों पर आरोप लगाया है। परिजनों ने भी कार्रवाई की मांग पर सिविल अस्पताल पानीपत में जमकर हंगामा काटा। घरौंडा थाना पुलिस ने पानीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और पत्नी, सास और ससुर समेत परिवार के हरियाणा पुलिस में तैनात एक थानेदार समेत सात को नामजद कर कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन संदीप (25) निवासी जौरासी खास की बीती देर शाम को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव को वीरवार सुबह शवगृह में रख दिया और जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर संदीप को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


घरौंडा थाना पुलिस का मामला होने पर स्थानीय पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि संदीप वैटरनरी डॉक्टर था और उसकी नौ माह पहले करनाल के गगसीना निवासी प्रीतम की लड़की अंजू से शादी हुई थी।

अंजू शुरू से ही परिवार के साथ मनमुटाव रखती थी और उसका संदीप के साथ भी व्यवहार ठीक नहीं था। पुलिस ने संदीप से बरामद सुसाइड नोट को आधार माना। संदीप ने इसमें अपनी पत्नी अंजू, ससुर प्रीतम, सास, अंजू की मौसी, उसके चाचा रामधारी, परिवार के एएसआई बलवान और दिलबाग समेत अन्य पर आरोप लगाया। पुलिस ने इसमें सात को नामजद कर अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

कहासुनी पर नाराज होकर चली गई थी
परिजनों ने बताया कि अंजू शादी के बाद परिवार के लोगों से दूर रहने लगी। 20 जुलाई को संदीप और अंजू का किसी बात पर कहासुनी हो गई। अंजू इसी बात पर नाराज होकर अपने घर चली गई। उन्होंने उसको समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

मौसी के घर पंचायत में गया था संदीप
परिजनों ने बताया कि 21 जुलाई को संदीप और उनके परिवार की तरफ से आठ-नौ लोग मामले का हल निकालने के लिए थे। उन्होंने (मायका पक्ष) उनको अंजू की घरौंडा स्थित मौसी के घर आने की बात कही। वे उनके कहने पर अंजू की मौसी के घर पर चले गए। आरोप है कि उनको मकान के मैदानी तल पर बैठा लिया और संदीप को ऊपर ले गए। संदीप कुछ देर बाद नीचे आया और अपनी मोटरसाइकिल लेकर चला गया। वह कुछ देर बाद वापस आया और फिर ऊपर चला गया। वह उनके पास आया तो उसकी हालत खराब थी। उन्होंने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन यहां से उसको रेफर कर दिया। वे उसको लेकर पानीपत के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर बीती देर रात को संदीप ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसकी जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है।

पानीपत के जौरासी निवासी एक युवक ने घरौंडा में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके पास सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार डीएसपी ट्रेनिंग, प्रभारी, थाना घरौंडा, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें