फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसीबी ने इंस्पेक्टर की तलाश में की छापेमारी, दूसरे दिन भी ड्यूटी से गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत के मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विलासाराम की धरपकड़ तेज कर दी है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को कई जगह छापेमारी की, लेकिन वे ब्यूरो की टीम के हाथ नहीं लगे। वहीं इंस्पेक्टर शनिवार को लगातार दूसरे दिन थाने से गैरहाजिर मिले। पुलिस एसीबी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विदित है कि एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने वीरवार देर शाम को सेक्टर-13-17 थाना ने सोनीपत के पांची गांव निवासी धर्मेंद्र को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना प्रभारी विलासाराम फरार हो गए थे। आरोप हैं कि थाना सेक्टर 13-17 में गांव के नरेंद्र के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज है। नरेंद्र का कहना है कि उसे झूठे ही मुकदमे में फंसाया जा रहा है। पिछले 15 दिनों से एसएचओ के कहने पर उसका नाम मुकदमे से निकलवाने के लिए उससे 1.50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसने अपने एक अन्य दोस्त को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एक लाख रुपये में मामला तय किया। उसके दोस्त ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को मामले से अवगत कराया। टीम ने वीरवार देर शाम को धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विलासाराम और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें