फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 10 हजार रुपये रिश्वत मामले में हवलदार राजू को भी एसीबी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार रुपये रिश्वत मामले में हवलदार राजू को भी एसीबी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

एसीबी ने बिचौलिए दीपक के साथ कोर्ट में किया पेश, शिकायतकर्ता ने हवलदार पर भी रिश्वत मांगने का लगाया था आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किशनपुरा चौकी के बाहर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हवलदार राजू को भी गिरफ्तार कर लिया है। करनाल एसीबी की टीम ने बुधवार को बिचौलिए दीपक निवासी कुटानी रोड को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के बाद हवलदार राजू को भी हिरासत में लिया गया। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। राजू मूल रूप से करनाल के गोली गांव का रहने वाला है।

करनाल के नलवी कलां गांव निवासी कलीराम ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी शादी बरसत रोड निवासी एक महिला से हुई थी। शादी के दो दिन बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने किशनपुरा पुलिस चौकी में उसके खिलाफ शिकायत दी। कलीराम के अनुसार, वह 17 अक्तूबर को चौकी गया था, जहां सादी वर्दी में मिले एक पुलिसकर्मी ने प्राथमिकी दर्ज करने का डर दिखाया। आरोप है कि मामले में समझौता कराने के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे गए। बाद में 10 हजार रुपये देना तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने खुद की मामले की जांच

बुधवार देर शाम एसीबी करनाल के डीएसपी सतीश वत्स पानीपत पहुंचे और मामले की जांच की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हवलदार राजू ने भी उससे रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि हवलदार ने चौकी के बाहर आकर कार्रवाई में शामिल ड्यूटी मजिस्ट्रेट से पूछा था कि पैसे वह देंगे या कोई और देगा। शिकायतकर्ता लगातार हवलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें