पानीपत। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को पार्षद पद के आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। यह पार्टी की प्रत्याशियों को लेकर दूसरी सूची है। पहली सूची में आठ प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी अब तक 15 पार्षद प्रत्याशी उतार चुकी है। अभी निगम मेयर और 11 वार्ड प्रत्याशियों की सूची बाकी है। इसका लगातार इंतजार हो रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पानीपत नगर निगम के अंतर्गत वार्ड-एक से सूरजभान राठी, पांच से विकास अग्रवाल और 12 से पूजा गुप्ता को मैदान में उतारा है। इनके अलावा वार्ड-15 से सचिन सपड़ा, 30 से प्रीतपाल खेड़ा, 22 से राहुल पहाड़िया और 24 से कंचन धींगड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। जिला प्रभारी एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने बताया कि मेयर और बाकी प्रत्याशियों के नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। पार्टी मेयर के साथ सभी वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।