फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकानदारों के समर्थन में आई आप, बोले अवैध कॉलोनियों पर चलाएं पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी शहर के दुकानदारों व लोगों के समर्थन में आगे आई है। आप ने साफ कहा कि नगर निगम अधिकारी शहर के नेताओं के इशारे पर दुकानों के थड़े और छज्जे तोड़ कर जनता का ध्यान भटका रहे हैं। अधिकारियों को शहर व इसके आसपास अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। यहां नेताओं की सह पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। नगर निगम को इन जानकारी होने के बाद भी पीला पंजा चलाने के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मीडिया से रूबरू होकर निगम की अभियान की पोल खोली। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के खिलाफ है। हालांकि, अतिक्रमण हटाने के नाम पर जिस तरह के हथकंडे अपनाकर व्यापारियों को परेशान और भयभीत किया जा रहा है, उसकी आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
अहलावत ने कहा कि पानीपत के व्यापारी शहर के विकास की रीढ़ हैं। व्यापारियों को भयभीत करने के बजाय, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई व्यापार संघों को विश्वास में लेकर और उचित समय देकर की जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान के जरिए जनता का ध्यान प्रॉपर्टी आईडी घोटाले से हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए निगम का मुख्य कार्य पानी निकासी के प्रबंध करना है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। सरकार, नेता और प्रशासन वास्तव में पानीपत को अतिक्रमण मुक्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले जीटी रोड से एनएचएआई की जमीन पर किए गए कब्जों को हटाया जांए। 2015 से इस मामले की फाइल को दबाया जा रहा है। इसके बाद, नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा शहर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि ड्रेन नंबर 1 को भी पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त किया जाए। वरिष्ठ नेता जितेंद्र जुनेजा ने कहा कि अभियान के जरिए जनता को प्रताड़ित कर अपने चहेतों को ठेके देकर पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने पिछले दिनों चलाए गए फ्लेक्स हटाओ अभियान को भी एक घोटाला करार दिया। पानीपत सचिव योगेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर भाजपा से मिलीभगत कर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें