फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली कट से आधार कार्ड मशीन बंद, थाने का इनवर्टर भी दे गया जवाब

Fri, 19 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में बिजली के आने के इंतजार में बैठी महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। बिजली कट लगने से बीडीपीओ कार्यालय में आधार कार्ड मशीन बंद हो गई। जिसके चलते कार्यालय में आधार कार्ड बनवाने आए लोग कई घंटे इंतजार कर निराश होकर लौट गए। वहीं खंड कार्यालय में बिजली न होने से दोपहर को ही इनवर्टर बैटरी जवाब दे गए और खंड कार्यालय का काम भी बाधित रहा। वहीं दूसरी और थाना सनौली में भी बिजली का कट रहने से कंप्यूटर इन्वर्टर दोपहर बाद जवाब दे गए। सनौली खुर्द सहित कई गांवों में बिजली कट रहने से आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे करती है। इसकी पोल वीरवार को खुल गई। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद साढे़ चार बजे तक बिजली बाधित रही। करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। आधार कार्ड बनवाने आई महिला नूरजहां नवादा-आर, शकुंतला व साजिदा नवादा-पार का कहना है कि सुबह से शाम चार बजे तक आधार कार्ड बनवाने के लिए बिजली के इंजतार में बैठे रहे लेकिन इसके बाद भी बिजली नहीं आने से उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली कट होने संबंधी समस्या का उन्हें पता नहीं है। वह किसी काम बाहर गए है। बिजली कट समस्या का कारण अघोषित कट हो सकता है। समस्या दूर की जाएगी।
परमिंद्र सिंह, एसडीओ, बिजली निगम बापौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें