फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने सींक गांव में घर में घुसकर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को बुधवार शाम को सिवाह गांव के पास रोहतक बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सींक गांव निवासी रोहित उर्फ गोलू व राहुल उर्फ गंजा के रूप में की है। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनका सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने मामले में फरार अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा किया है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सींक गांव निवासी बिजेंद्र ने उरलाना कला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके छोटे भाई साहिल को तीन चार साल पहले गांव निवासी सुमित ने मुखबरी कर देसी पिस्तौल सहित पकड़वाया था। इस मामले में साहिल को जेल भेज दिया गया। उनके परिवार की एक महिला पर सुमित का दोस्त वंश गलत नजर रखता था। इस बात पर भाई साहिल ने वर्ष 2024 में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर वंश पर पिस्तौल से गोली चला दी थी। तब वारदात के संबंध में थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज हुआ था। अभी साहिल जेल से जमानत पर आया हुआ है। सुमित इसके बाद उनके परिवार से रंजिश रखने लगा। उनके साथ कई बार हाथापाई व झगड़ा कर पिता तेजबीर के साथ मारपीट भी की। 14 सितंबर को भाई साहिल को अपने एक दोस्त की बहन की शादी में जाना था। दोपहर करीब एक बजे उसके दोस्त जींद के भागखेड़ा गांव निवासी मोहित, रिंकू व राकेश गाड़ी लेकर साहिल को साथ ले जाने के लिए घर के गेट पर खड़े थे। तभी सुमित, राहुल उर्फ गंजा, अजय, वंश, अंकित, विनय व सोनीपत के ठगराना गांव निवासी अंकित व जींद के पढाना गांव निवासी दीपक उर्फ जाफर वहां आए और गाली गलौज करते हुए उनके भांजे रितेश को थप्पड़ मार दिया। इनका साथी रोहित उर्फ गोलू घर से पिस्तौल लेकर आया। उक्त सभी आरोपी गेट को धक्का मारकर अंदर घूस गए। रोहित उर्फ गोलू ने जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किया। उन्होंने एकतरफ होकर अपनी जान बचाई। गोली दीवार में जाकर लगी। वारदात को अंजाम देकर खाली खोल उठा सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें