फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर चाकू से हमला, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव में महावीर पर घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। वह उस समय अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महावीर वासी चुलकाना गांव ने बताया कि वह घर से पिता के लिए खाना लेकर डेयरी पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव में दाला पाना चौपाल के सामने पहुंचा तो गांव के ही अमित उर्फ गंजा व विक्की ने उसको घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने तेजधार चाकू से भी उस पर हमला किया। उसने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। महाबीर ने बताया कि उसे जान का खतरा है। आरोपियों में से एक पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें