फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंच के उपचुनाव में चाचा ने भतीजे को 35 मतों से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पंचायत उपचुनाव के तहत काकोदा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर पांच में रविवार को हुए उपचुनाव में पूर्व सरपंच गुलाब ने अपने भतीजे गुरदीप को 35 मतों से हराकर जीत दर्ज की। पंच के लिए हुए उपचुनाव में मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम के अनुसार गुलाब को 74 वोट मिले जबकि गुरदीप को 39 वोटों पर सब्र करना पड़ा। शांतिपूर्वक हुए मतदान में 113 लोगों ने मतदान किया जबकि वोटरों की कुल संख्या 129 बताई गई है। यहां 87.59 प्रतिशत मतदान हुआ। नवनिर्वाचित पंच 2010 से लेकर 2015 तक गांव के सरपंच रह चुके है। गांव में सुबह से ही ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद शाम तक लोगोंं ने मतदान कर गुलाब को अपना पंच चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें