संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना की एक लाइब्रेरी में पढ़ने गया बुआना लाखु का आशीष वापस नहीं आया। वीरवार की शाम से ही उनका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने लापता युवक के छोटे भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमन वासी बुआना लाखु ने बताया कि उसका बड़ा भाई आशीष वीरवार की सुबह इसराना की परमानंद लाइब्रेरी में पढ़ने गया था। वह शाम तक जब घर नहीं लौटा तो उन्होंने अपने उनके फोन पर संपर्क किया। आशीष का फोन वीरवार शाम करीब छह बजे से बंद आ रहा है। उसके बाद उन्होंने अपने भाई की काफी तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। थाना इसराना की पुलिस ने अमन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।