फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर से दुकान पर जा रहे युवक की पीटकर हत्या

विज्ञापन
मृतक अंकित का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में झगड़े की रंजिश में अंकित (24) की पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से कुछ दूर दुकान पर जाते समय वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है और कॉलोनी के ही आकाश उर्फ काली, राधे व हिमांशु और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के साथ अंकित का झगड़ा चल रहा था। उसी की रंजिश में उन्होंने उसकी हत्या की है। मूल रूप से जींद जिले के पाजू कलां गांव निवासी हवा सिंह ने कैंप थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने दीनानाथ कॉलोनी में मकान बनाया था। वह वाल्मीकि समाज से हैं और कॉलोनी में उनकी बिरादरी का एक ही मकान है। जिस कारण दूसरे वर्ग के लोग उन्हें कॉलोनी से निकालना चाहते हैं। उनका इकलौता बेटा अंकित ई-रिक्शा चलाता था।
करीब छह माह पहले बस स्टैंड पर आरोपियों ने अंकित के साथ मारपीट की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद दो माह पहले अंकित घर पर ही था। उस समय आकाश उर्फ काली, राधे और उनके साथियों ने उनके मकान पर हमला कर दिया था। जिसका अंकित ने विरोध किया था। उस समय आरोपियों ने अंकित के खिलाफ ही थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद से आरोपी अंकित को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दो माह पहले वह अपने गांव पाजू कलां चला गया था।
विज्ञापन

घात लगाए बैठे थे आरोपी
रविवार को अंकित अपनी पत्नी के साथ दीनानाथ कॉलोनी में आया था। शाम को वह अपनी मां मेमो से 10 रुपये लेकर कॉलोनी में ही दुकान पर सामान खरीदने गया था। करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहुंचा पहले से घात लगाए बैठे आकाश, रोध, हिमांशु ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गंडासी व लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
सोमवार को बड़ी संख्या में परिजन नागरिक अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मुकदमे में एससी एसटी की धारा जुड़वाने की मांग की। थाना प्रभारी मुकेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दीनानाथ कॉलोनी में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मुकेश, प्रभारी थाना तहसील कैंप

मृतक अंकित का फाइल फोटो। परिजन

मृतक अंकित का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें