पानीपत। बिजलीकर्मी की मौत के मामले में एसडीओ और इंपीरियल इलेक्ट्रिक कंपनी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू करा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटना से जुडे सबूत एकत्र करने शुरू कर दिए। जल्द ही पुलिस आरोपियों से भी पूछताछ करेगी। उरलाना निवासी बिट्टू बिजली निगम में लाइनमैन था। शुक्रवार को नारायण सिंह पार्क कॉलोनी में लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के पिता ओमप्रकाश का आरोप था कि बिजली निगम व इंपीरियल इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा बिना बताए लाइन चालू करने के कारण यह हादसा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच की तो शुरुआती जांच में भी लापरवाही की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ मॉडल टाउन व इंपीरियल इलेक्ट्रिक कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। गहनता से पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने शुरू दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।