फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिर पर चोट लगने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के में जीटी रोड फुट ओवरब्रिज के पास सिर में चोट लगने से हाली कॉलोनी के इरशाद (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना इरशाद के सिर में गहरी चोट लगी थी। बाकी शरीर पर चोट के निशान नहीं है। जिस कारण उन्हें हत्या की आशंका है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि देर रात सड़क हादसे में घायल होने से इरशाद की मौत हुई। हाली कॉलोनी निवासी दिलशाद ने बताया कि वह नौ भाई बहन हैं। इरशाद चौथे नंबर पर थे। वह गाड़ी चलाते थे। सोमवार रात को करीब 10 बजे स्कूटी लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

रात को डेढ़ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि इरशाद घायल हो गया है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कहना है कि इरशाद के सिर में चोट लगी थी। बाकी पूरे शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। परिजनों ने हत्या होने की आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, थाना चांदनी बाग पुलिस कहना है कि सड़क हादसे में इरशाद की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें