फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में दो को सात किमी लंबी निकाली जाएगी शोभायात्रा, रोडमैप तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हनुमान जयंती पर दो अप्रैल को निकाली जा रही शोभायात्राओं के लिए प्रशासन ने रोडमैप तैयार कर लिया है। दोनों यात्रा प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर से शुरू की जाएंगी। इंसार बाजार से अलग-अलग रूट पर चलेंगी। एक यात्रा कुटानी रोड श्री अवध धाम मंदिर और दूसरी सनौली रोड श्री सिद्धि बाबा कांशीगिरि मंदिर पर पहुंचेंगी। प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी भी दी। नोडल अधिकारी एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार को बनाया है। उनके साथ नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव सहयोगी अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए मंगलवार को जिला सचिवालय में सामाजिक और धार्मिक संस्था पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होगी और वहां से अलग-अलग स्थान से होती हुई आगे पहुंचेंगी। शोभायात्रा शहर में सात किलोमीटर का सफर तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें