फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर युवक की गई जान

Sun, 04 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट और बराड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर शुक्रवार रात लगभग 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तंदवाल गांव निवासी ब्रिज कुमार (37) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब युवक तंदवाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था। उसका अचानक पैर फिसल गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया, इस दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जैसे ही हादसे की खबर मृतक के गांव पहुंची परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें