फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र में डाहर गांव के पास रविवार सुबह करीब पौने 10 बजे हरियाणा रोडवेज बस ने खेत से काम कर घर लौट रहे युवक मनदीप (33) को टक्कर मार दी। हादसे में घायल मनदीप की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक के चाचा की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डाहर गांव निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा मनदीप सुबह खेत पर काम करने के लिए गया था। करीब पौने 10 बजे वह वापस लौटने लगा। जैसे ही वह गोहाना-पानीपत रोड पर डाहर बस स्टैंड के पास पहुंचा तो डाहर बस स्टैंड की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को पास के ही निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें