फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवे के साथ बने बस क्यूं शेल्टर को युवक ने गिराया

Sun, 05 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक हाईवे पर बने  बस क्यू शेल्टर को गिराया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर बने बस क्यू शेल्टर को शुक्रवार की रात किसी अज्ञात युवक ने नीचे से नट बोल्ट खोल कर सड़क पर गिरा दिया। राज्य परिवहन विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। शेल्टर गिराने में आमजन में रोष व्याप्त है। इसराना में बस अड्डा की समस्या पिछले 30 सालों से चलीं आ रही हैं। जिसका अभी तक सरकार और प्रशासन ने कोई समाधान नहीं किया गया। आमजन को सड़क किनारे खड़ा होकर बसों को इंतजार करना पड़ता है। जिससे किसी भी समय हादसा अमल में लाया जा सकता है। विकास व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को भी इसराना में बस अड्डा की समस्या के बारे में अवगत कराया गया था लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। परिवहन विभाग ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए नेशनल हाईवे पर दोनों ओर पुल चढ़ने से पहले बस क्यूं शेल्टर बनाए गए थे। शुक्रवार देर रात धर्म कांटा के पास बने बस क्यू शेल्टर को किसी अज्ञात द्वारा गिरा दिया गया।
विज्ञापन

रोडवेज ट्रैफिक प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि इसराना में बस क्यूं शेल्टर को गिराने की सूचना मिली थी उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात के बारे में जांच की जा रही है। ग्राम पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद के सीईओ को भी इस बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें