फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेटी से मिलने आई महिला को रूमाल सुंघाकर कानों की बाली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में बेटी से मिलने आई सोनीपत की महिला को रूमाल सुंघाकर उनके कानों की बाली निकाल लीं। मंगलवार शाम को सिवाह बस स्टैंड के पास युवक और युवती ने वारदात को अंजाम दिया। थाना सेक्टर-29 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सोनीपत की सिक्का कॉलोनी निवासी महिला सीता ने बताया कि उनकी बेटी पानीपत में रहती है। मंगलवार को वह बेटी से मिलने के लिए पानीपत पहुंची थी, जैसे ही वह दोपहर बाद करीब तीन बजे सिवाह बस स्टैंड पर उतरी तो एक युवक उनके पास आया और कहा कि करनाल की बस कहां पर मिलेगी। इसी बीच एक युवती भी आ गई। दोनों ने उसे अपनी बातों में लगा लिया, इसके बाद दोनों उसे बस स्टैंड से बाहर ले गए, जहां पर उन्होंने उसे एक रूमाल सुंघा दिया। रूमाल को सूंघते ही उसे नशा होने लगा। जब उसे होश आया तो उनके कानों की बालियां गायब मिली। महिला का आरोप है कि युवकों ने रूमाल सुंघाकर उनके कानों से बाली निकाली है। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपी युवक व युवती की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें