फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देसराज कॉलोनी में महिला ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की देसराज कॉलोनी में एक विवाहिता ने देर रात को फंदा लगा लिया। पति ने रात को घर के एक कमरे में उसका शव फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
देसराज कॉलोनी के रोहित ने बताया कि वह कॉलोनी में अपनी पत्नी प्रीति (27) और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्य घेर अरइया में किराये के मकान में रहते हैं। सोमवार की रात को करीब 10 बजे खाना खाने के बाद दोनों बच्चों सो गए। आधी रात को करीब एक बजे उसकी आंख खुली तो प्रीति कमरे में नहीं थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो उसने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

रसाेईघर और शौचालय में देखा तो वहां भी वह नहीं मिली। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया तो कमरे में प्रीति साड़ी से फंदा बनाकर लटकी हुई थी।
उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। प्रीति को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और परिजनों ने घटना की जानकारी ली। पति ने किसी तरह का कोई विवाद होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने भी किसी कार्रवाई से इन्कार करा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, तहसील कैंप थाना प्रभारी का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें