फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया सामान से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर समालखा में शराब ठेके के पास दिल्ली लेन पर किरयाने के सामान से लोड कर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को हल्की चोट आई।
विज्ञापन

हादसे के 16 घंटे बीत जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त ट्रक को जीटी रोड से नहीं हटाया गया। जिससे यहां और कोई अन्य हादसा होने की संभावना बनी रही। शराब ठेके के सामने रोड पर देर रात तक वाहन खड़े होते है। इसको लेकर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पंजाब के जालंधर से ट्रक किरयाने का सामान लोड करके दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह रात के करीब डेढ़ बजे समालखा शराब ठेके के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ट्रक जीटी रोड पर रखे गए पत्थरों से टकरा गया। वहीं वाहन चालकों को जीटी रोड से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही देर रात तक शराब ठेके के सामने रोड पर वाहन शराब लेने के लिए खड़े हो जाते है। दो दिन पहले रखे पत्थर उन के आगे को संकेत नहीं लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रक के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम के साथ पहुंचकर मौके का मुआयना किया गया। अभी ट्रक मालिक मौके पर नहीं पहुंचा जिसके आते ही ट्रक को जीटी रोड से हटाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें