पानीपत। थाना सेक्टर 29 में खादी आश्रम के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे की ग्रिल को तोड़ता हुआ सर्विस लेन पर पलट किया। इस दौरान बड़ा हादसा बच गया।
ट्रक के पलटने से नाले की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसा मंगलवार की रात को हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक पर पंखे लदे थे।
चालक सोनीपत से पंजाब के लुधियाना जा रहा था। देर रात को करीब तीन बजे जैसे ही ट्रक खादी आश्रम के पास पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक हाईवे किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए सर्विस लेन पर पलट गया। यह तो गनीमत रही कि उस समय सर्विस लेन पर कोई अन्य वाहन नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होते हुए बच गया।
उधर, सर्विस लेन पर ट्रक के पलटने से दिनभर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिससे जाम की भी स्थिति बनी रही। शाम को चार बजे तक ट्रक सड़क पर ही पड़ा रहा है। इसके बाद ट्रक में लदा सामान दूसरे ट्रक में बदलकर ट्रक कसे सर्विस लाइन से हटवाया गया। जिसके बाद रास्ता पूरी तरह से खुल सका।