फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली नहर में गिरी, चालक की मौत

Tue, 30 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नहर से ट्राली निकालते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नामुंडा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर दिल्ली-पैरलल नहर में जा गिरी जिसमें चालक राजबीर (45) निवासी बलीकुतुबपुर सोनीपत की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई।
बलीकुतुबपुर गांव के रणबीर ने बताया कि सोनीपत के नया बांस गांव के किसान कुलदीप गांव में खेती करते हैं। राजबीर उनके पास ट्रैक्टर चलाता था। वह सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे खेत से ट्रैक्टर के साथ दो ट्राॅली में धान लेकर समालखा अनाज मंडी के लिए चले थे। नामुंडा गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दोनों ट्राॅली नहर में जा गिरीं। राजबीर नीचे गिरने से ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसका पता चलते ही बलीकुतुबपुर गांव के ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। रणबीर ने बताया कि राजबीर चार बच्चों के पिता हैं। इनमें दो लड़की और दो लड़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से शव लेकर जाने के बाद पहुंची एंबुलेंस
दिल्ली पैरलल नहर में ट्रैक्टर ट्राॅली गिरने से हादसा दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ। समालखा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक राजबीर उर्फ बल्लू के शव को बाहर निकाला। समालखा में एंबुलेंस नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए बाबरपुर से एंबुलेंस मंगवाई। पुलिसकर्मी घटनास्थल से एंबुलेंस के लिए बार-बार फोन करते रहे। बाबरपुर से एंबुलेंस करीब चार बजे पहुंची। तब तक परिजन व ग्रामीण शव को निजी कार में जिला नागरिक अस्पताल में ले गए थे।
दिल्ली पैरलल नहर में ट्रैक्टर और ट्रॉली गिरने की सूचना मिली थी। शव को शवगृह में रखवा दिया है।
- दीपक, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें