मतलौडा। इसराना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।
तिरंगा यात्रा मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर मुख्य बाजार व बस स्टैंड से होते हुए असंध रोड के रास्ते भालसी गांव पहुंचेगी। यहां इसका समापन होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, युवा और महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।