नमूने भरने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पसरीचा। संवाद
समालखा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए बुधवार को समालखा बाजार में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पसरीचा ने गुणवत्ता जांच के लिए चार अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध मिठाइयों की सूचना विभाग को देने की अपील की।
31