फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में जंजीर से बांधकर रखी गई किशोरी को कराया मुक्त

विज्ञापन
किशोरी के पैर में बंधी जंजीर। सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में 15 साल की एक किशोरी को 15-20 फीट की जंजीर से बंधक बनाकर रखा गया। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की टीम ने किशोरी को बंधक बनाए जाने की सूचना किला थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर किशोरी को बंधनमुक्त कराया। किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन

समिति ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर शेल्टर होम में भेज दिया। साथ ही पुलिस को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि अशोक विहार में एक एक लड़की को जंजीर से बांधकर रखा गया है और उससे जबरन घर के काम कराए जा रहे हैं।
सूचना पर वह सीधे किला थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर किशोरी को रेस्क्यू किया। पुलिस लड़की की उम्र 15 साल के आस-पास लग रही थी। पुलिस ने घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ की तो बुजुर्ग महिला ने खुद को किशोरी की दादी बताया और कहा कि यह घर से चली जाती है जिस कारण उसे बांधकर रखा गया था, लेकिन, वह बार-बार अपने बयान बदलते रहे। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को जिला बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन और सभी सदस्यों ने किशोरी की काउंसिलिंग की। जिसमें किशोरी की मानसिक हालत ठीक मिली।
विज्ञापन

किशोरी ने समिति के सामने कुछ बात कही लेकिन वह घबराई हुई थी। जिस कारण पूरी बात नहीं बता पाई। समिति ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर श्रृष्टि ओपन शेल्टर होम में भेज दिया। साथ ही पुलिस को इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें