फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टास्क के नाम पर छात्र से 80 हजार रुपये की ठगी

Sun, 01 Jun 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। छाजपुर कलां गांव के छात्र रामकुमार के साथ टास्क देकर 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने ऑनलाइन लिंक भेजा था।
विज्ञापन

पहले एक से दो हजार रुपये का टास्क दिया और फिर आईडी खुलवाने के लिए पहले 30 और फिर 50 हजार रुपये अपने खाते में मंगवाए। सनौली थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छाजपुर कलां के रामकुमार ने सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई को उसके मोबाइल से व्हाट्सएप के माध्यम एक संदेश आया। इसमें उसे कुछ टास्क पूरा करने पर बदले में पैसे देने की बात कही। वह पैसा कमाने की सोच के साथ टास्क को पूरा करने लगा। उसे कुछ टास्क पूरा करने के बाद कुछ पैसे मिले। उसने एसबीआई की बापौली शाखा से एक हजार रुपये उसके बताए खाते में भेजे थे। इसके बदले उसे 1300 रुपये मिलने थे। टास्क पूरा करने के बाद उसे 1300 रुपये मिले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें