फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज बस से पैर फिसल कर सड़क पर गिरा छात्र हुआ बेहोश

Sat, 03 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राजकीय कॉलेज पानीपत जा रहा छात्र रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर डाहर टोल के पास रोडवेज बस से पैर फिसल कर सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया। टोल कर्मियों ने उसे इसराना के पास एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस रोहतक से पानीपत की ओर जा रही थी। जिसमें पानीपत के राजकीय कॉलेज जाने के लिए प्रीतम वासी इसराना सवार था। जैसे ही बस डाहर टोल से निकली बस में पिछली खिड़की के पास खड़े प्रीतम का अचानक पैर फिसल गया। पैर फिसलने से छात्र प्रीतम सड़क पर गिर गया। जिसको बेहोशी हालत में टोल के कर्मचारी इसराना के एक निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के बाद छात्र के परिजन अपने घर ले गए।
छात्र प्रीतम वासी इसराना जो रोजाना की तरह पढ़ने के लिए राजकीय कॉलेज पानीपत जा रहा था। अधिक ठंड होने के कारण डाहर टोल पार होने के बाद खिड़की के पास खड़ा प्रीतम सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया। डाहर टोल कर्मचारी रिंकू अपने साथियों के साथ प्रीतम को इलाज के लिए इसराना के एक निजी अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण प्रीतम को दौरा पड़ने के कारण नीचे गिर गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें