साईं नाथ स्पीनिंग मिल में लगी आग। संवाद
- फोटो : संगठन
पानीपत। कच्चा काबड़ी फाटक सैनी कॉलोनी स्थित साईं नाथ स्पीनिंग मिल में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सात गाड़ियों की मदद से पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का प्राथमिक कारण शाॅर्ट सर्किट सामने आया है। प्रथम दृष्टता स्पीनिंग मिल की एनओसी नहीं मिलना सामने आया है। जीएसटी नंबर के साथ बाहर लिखा मोबाइल नंबर भी गलत मिला है। इसलिए अब दमकल विभाग ने स्पीनिंग मिल मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कच्चा काबड़ी फाटक स्थित सैनी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर स्पीनिंग मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम सात गाड़ियां के साथ मौके पर पहुंची। गाड़ियां आने जाने का रास्ता नहीं मिल पाया था। ऐसे में पड़ाेसियाें की छताें पर चढ़कर भी पानी बरसाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब साढ़े 11 बजे आग पर काबू पाया गया। सेक्टर-6 के समीन सुनेजा ने बताया कि स्पीनिंग मिल में तीन शिफ्टाें में करीब 150 ग काम करते हैं। उनका माल पानीपत समेत पंजाब, यूपी व गुजरात में जाता है। सुबह करीब छह बजे मजदूराें ने उनके पास फाेन कर आग लगने की सूचना दी। इसमें सामान और मशीन जल गई हैं।
तंग रास्ते में आई परेशानी
दमकलकर्मियों को स्पीनिंग मिल में आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मिल तक सभी गाड़ी नहीं पहुंच पाई। तंग रास्ते के चलते ऐसा हुआ है। इस दौरान पड़ोसियों की छत से पानी बरसाया गया। सात गाड़ियों से करीब 20 चक्कर लगाए गए। विभाग ने मिल मालिक को एनओसी और जरूरी कागज दिखाने के आदेश दिए हैं।
स्पीनिंग मिल में आग लगने की सूचना मिली थी। सात गाड़ियों की मदद से पांच घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में स्पीनिंग मिल मालिक एनओसी नहीं दिखा पाएं हैं। उनसे एनओसी मांगी गई है। इसमें आगामी कदम उठाया जाएगा।
गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।