फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में छात्र की पैर फिसलकर नीचे आने से मौत

Fri, 26 Sep 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

समालखा रेलवे स्टेशन पर 19 वर्षीय छात्र प्रिंस चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। रेलवे-स्टेशन पर वीरवार सुबह करीब सवा पांच बजे चलती ट्रेन में चढ़ते समय सीताराम कॉलोनी के छात्र प्रिंस (19) नीचे आने से मौत हो गई। प्रिंस दिल्ली में कोचिंग लेता था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी समालखा चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सीताराम काॅलोनी निवासी प्रिंस दिल्ली के पैरामेडिकल सेंटर पर कोचिंग ले रहा था। वह रोजाना समालखा से दिल्ली कोचिंग लेने के लिए ट्रेन में जाता था। वह वीरवार को सुबह सवा पांच बजे समालखा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उस समम दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर गाड़ी प्लेटफार्म नंबर से चल पड़ी थी। वह भागकर ट्रेन में चढ़ने लगा। इस दौरान पैर फिसलकर नीचे गिर गया। वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गया। इससे बुरी तरह से घायल हो गया। जीआरपी ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें