फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज रफ्तार कैंटर ने डिवाइडर तोड़कर खड़े कैंटर में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड स्थित पहलवान ढाबे के पास तेज रफ्तार कैंटर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे खड़े दूसरे कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में खड़े कैंटर को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोड़वाल माजरी निवासी हरिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका टाटा कैंटर चालक रवि चलाता है। चार अगस्त की शाम करीब छह बजे उनका कैंटर जीटी रोड पर पहलवान ढाबे के पास खड़ा था। इसी दौरान गन्नौर की ओर से आ रहे कैंटर चालक कुलदीप निवासी हिसार ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए डिवाइडर तोड़ दिया।
शिकायत के अनुसार, कैंटर दिल्ली सर्विस लेन को पार करते हुए उनके खड़े कैंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका कैंटर आगे खड़ी एक अन्य गाड़ी के बीच फंस गया। हरिराम ने आरोप लगाया कि हादसे के समय आरोपी चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस के प्रभारी महिपाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें