फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-29, समालखा के साथ शहर की ईदगाह कॉलोनी और दो गांवों समेत 10 क्षेत्रों का होगा विशेष सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी महीने में पांच प्रमुख सर्वेक्षणों के लिए पहुंचेगी एनएसओ की टीम
विज्ञापन

-रिसालू, उझा, समालखा, शेरा, सेक्टर-29 और ईदगाह कॉलोनी सहित कई गांव व वार्ड सर्वेक्षण में शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जिले में विभिन्न आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षणों की प्रक्रिया शुरू की है। एनएसओ ने अक्तूबर माह के दौरान पानीपत के चयनित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, राष्ट्रीय घरेलू आय, ऋण व निवेश और प्रवासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आंकड़े जुटाए जाएंगे।
इसमें राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण में वार्ड-7, गांव रिसालू और उझा। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में बत्रा कॉलोनी, जौरासी सराफ खास और समालखा शामिल हैं। ऋण-निवेश व कृषक परिवार मूल्यांकन में पानीपत की ईदगाह कॉलोनी शामिल की है। असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का सर्वेक्षण सेक्टर-29, ढोडपुर (समालखा) और समालखा का एक अन्य गांव है। प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण में महिला थाना क्षेत्र, जेल के पास का क्षेत्र और शेरा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण में नागरिकों व उद्यमियों की जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी और एकत्र आंकड़ों का उपयोग केवल राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नीतियों एवं विकास योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें