पानीपत। बिजली निगम 33 केवी सब स्टेशनों की नई लाइन लगाएगा। इसके लिए शहर और गांवों में करीब 20 फीडरों की सप्लाई एक से पांच घंटे तक बाधित रहेगी। एवीटी सेल ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
बिजली निगम की एवीटी सेल के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-29 स्थित 132 केवी पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 की सप्लाई दोपहर एक से दो बजे तक बंद रहेगी। 11 केवी फीडर एसटीपी, हुडा, सेक्टर-25, आनंद इंटरनेशनल, अजय आनंद, महादेव, ऊझा रोड, राज ओवरसीज, जिमखाना क्लब व बाईपास एरिया प्रभावित रहेगा। 132 केवी पावर हाउस एचएसआईआईडीसी से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन बाबरपुर, न्यू बोहली व बाल जाटान की सप्लाई सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक बंद रहेगी। इससे बाबरपुर आरडीए, रजापुर आरडीएस, बड़ौली, कचरौली, महम्मदपुर एपी, टीना, अनाज मंडी अर्बन, सिंगपुरा चौक आरडीएस, सिठाना आरडीएस, रिफाइनरी रोड अर्बन, गोशाला, फाटक एपी, बाल जाटान आरडीएस, खंडरा आरडीएस, जय ज्योति, एनके हैचरी, बाल जाटान वन व टू,खंडरा एपी एरिया प्रभावित होगा। संवाद