फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चों की पिटाई के आरोपी दोनों पीटीआई निलंबित,

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा के पाइट कॉलेज में आयोजित रात्रि कैंप में छात्रों की पिटाई के मामले का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी संज्ञान लिया है। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने स्कूल पहुंचकर प्रकरण की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने संस्थान के प्राचार्य और महिला एवं बाल विकास विभाग से पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की है। उधर बच्चों की पिटाई करने के आरोपी दोनों पीटीआई को तत्काल प्रभाव से कॉलेज समिति ने निलंबित कर दिया है। सोमवार को सीजेएम वर्षा शर्मा, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक व महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी के साथ पाइट कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने नाइट कैंप में दो शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में जांच की। उन्होंने संबंधित छात्रों, विद्यालय प्रबंधन व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर तथ्यों की जानकारी ली। संस्थान के प्राचार्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें