फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा मंदिर में बनाई जाएगी नई पुलिस चौकी

Tue, 20 Jan 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। चुलकाना स्थित प्रसिद्ध श्याम बाबा मंदिर (चुलकाना धाम) में पुलिस चौकी बनाई जाएगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के चलते सुरक्षा एवं व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए इसका फैसला लिया है। वसंत पंचमी के दिन अस्थायी रूप से चौकी शुरू की जाएगी।
एसपी भूपेंद्र सिंह ने इसके लिए सोमवार को चुलकाना धाम पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्याम बाबा मंदिर के गेट नंबर-3 पर नई पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरा चार्ट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही यहां स्थायी पुलिस चौकी शुरू की जाएगी। फिलहाल श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए बसंत पंचमी से अस्थायी चौकी की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नई चौकी खुलने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी और मंदिर परिसर में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर डीएसपी नरेंद्र कादियान, प्रधान रोशन लाल छौक्कर व समालखा थाना के प्रभारी गुलशन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें