फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खाद और बीज की दुकान से चार लाख रुपये चोरी

Tue, 20 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। नौल्था में डिडवाड़ी गांव मोड़ के पास खाद व बीज की एक दुकान का रविवार शाम को गल्ला तोड़ मात्र चार मिनट में ही चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। उस वक्त बीज विक्रेता लघुशंका के लिए गया था। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना इसराना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अनिल कुमार ने बताया कि उनकी नौल्था में डिडवाड़ी मोड पर खाद व बीज की अनिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। वह रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे उसने अपनी दुकान खोली व लघु शंका के लिए गया। वह वापस आया तो दुकान का गल्ला टूटा मिला। इसमें से चार लाख रुपये गायब मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक युवक दिखाई दिया। उसने चादर लपेटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस ने दुकान से संदिग्ध का सीसीटीवी बरामद किया। थाना पुलिस इसराना के प्रभारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें