फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जौंधन खुर्द गांव में बनेगी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी

विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ गांव के विकास कार्यों पर चर्चा करते पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार। स्रोत : सू - फोटो : Organiser
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जौंधन खुर्द गांव में 35 एकड़ से अधिक भूमि पर एक अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी विकसित की जाएगी। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यहां खेल सुविधाओं, डिजिटल लाइब्रेरी और सामुदायिक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जौंधन खुर्द एक मिनी शहर के रूप में उभरेगा।
विकास एवं पंचायत और खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक नागरिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जौंधन खुर्द की कॉलोनी में बेहतरीन सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, पार्क, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ वातावरण जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, ग्रामीणों की मांग पर गांव में नए सामुदायिक केंद्र के निर्माण, फिरनी को पक्का करने और जनरल चौपाल की मरम्मत के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
युवाओं के लिए खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी और जिम : मंत्री ने बताया कि पूरे हरियाणा में साढ़े तीन सौ से अधिक इंडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं। गांवों में आधुनिक व्यायामशालाओं के साथ-साथ डिजिटल लाइब्रेरी और महिला संस्कृति केंद्र स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमियों को तुरंत दूर किया जाएं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से नौल्था और मतलौडा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। सरपंचों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार और मानदेय की व्यवस्था दी गई है। उपायुक्त डॉ.
विज्ञापन

हरीश कुमार वशिष्ठ ने विश्वास दिलाया
कि स्टेडियम, व्यायामशाला और
अन्य परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कनव लाकड़ा, डीटीपी पंकज बेनीवाल और तहसीलदार इसराना नरेंद्र दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें