फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग की एक साल पहले कर दी शादी, जांच में मिली तीन माह की गर्भवती

Fri, 19 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में एक नाबालिग ने प्रेम प्रसंग के साथ अपने छह साल बड़े सोनीपत के युवक के साथ शादी कर ली। बाद में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास नाबालिग की शादी के बारे में सूचना पहुंची तो लड़की की उम्र 13 और लड़के की 19 साल मिली। जांच में लड़की तीन माह की गर्भवती मिली है।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनको एक नाबालिग की शादी करने की सूचना मिली थी। लड़की के परिजनों से बात की तो उन्होंने लड़की के विवाह करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में गहनता से पूछताछ को उन्होंने शादी करने की बात स्वीकार की। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। वह अपनी सहेली की शादी में गई थी। जहां पर उनकी मुलाकात सोनीपत के एक लड़के से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी और उन्होंने बेटी की जिद्द के चलते उनकी 2024 में शादी कर दी। वहीं लड़के के परिजनों का कहना है कि उनको लड़की के घर आने पर उनके शादी करने का पता चला। उन्हें पहले मामले की जानकारी होती तो बाल विवाह नहीं होने देते। उन्हाेंने लड़की के स्कूल से रिकाॅर्ड निकलवाया ताे वह 13 साल की मिली। जबकि लड़के की उम्र भी 19 साल है। बाल विवाह अधिनियम व पॉक्साे एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए माॅडल टाउन थाना पुलिस काे पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें