फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उधार लिए 50 हजार लौटाने गए व्यक्ति को पीटा, मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए

Thu, 28 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उधार दिए रुपये लौटाने के लिए गए व्यक्ति को दूसरे पक्ष ने पीट दिया। उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर उसकी पिटाई कर आठ हजार रुपये व मोटरसाइकिल छीन ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी के महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पावरलूम मशीन चलाने का काम करते हैं। उसने मुखीजा कॉलोनी को संजय शर्मा से 50 हजार लिए थे। सोमवार को समय ने 50 हजार रुपये मांगे तो वह उसे 50 हजार का चेक देने के लिए गोहाना रोड पर पहुंचे। वह जय दुर्गा हैंडलूम के पास पहुंचा तो संजय और उसकी मां ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर उसकी पिटाई की और मोबाइल फोन व आठ हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसी वीडियो बनाई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें