फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ताश का गलत पत्ता डालते पड़ने पर मारा चाकू

Sun, 28 Sep 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र के गांव बबैल में ताश खेलते समय गलत पत्ता डालते पकड़े जाने पर मारपीट हो गई। एक व्यक्ति ने दूसरे के पेट में चाकू से वार कर दिए। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबैल के जोगिंद्र ने थाने में दी शिकायत में बताया था कि वह वीरवार को अपने खेत में दवा का स्प्रे कर लौट रहे थे। गांव में एक दुकान में बने कमरे में कुछ लोग ताश खेल रहे थे। जिनमें जयकिशन भी शामिल थे। वह भी बराबर वाली चारपाई पर लेटकर ताश देखने लगे। आरोप है कि जयकिशन ने एक पत्ता गलत डाल दिया। जब उन्होंने टोका तो आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उनके पेट में वार कर दिए। कुछ देर बाद उसका बेटा भी पहुंच गया। उसने भी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी किरण ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें