फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मरम्मत कार्य के चलते आज बंद रहेंगी एक दर्जन लाइनें

Sat, 27 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम शनिवार को शहर और गांव के कई पावर हाउस पर मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते करीब एक दर्जन लाइन बंद रहेंगी। बिजली निगम ने इसके लिए परमिट मंजूर कराया है। एवीटी सेल ने इनका परमिट जारी किया है।
विज्ञापन

33केवी ब्राहमण माजरा पावर हाउस से चलने वाले 11केवी उन्नत, 11केवी कालखा डीएस और एपी पर शनिवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी एचएसआईआईडीसी पावर हाउस से चलने वाले 33केवी बाबरपुर, 33केवी न्यू बोहली पर सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे प्रभावित एरिया 11केवी बाबरपुर डीएस, राजापुर डीएस, बड़ौली एपी, कचरौली एपी, महमदपुर एपी, टीना इंडिपेंड, अनाज मंडी अर्बन, 11केवी सिंहपुरा चौक डीएस, 11केवी सिठाना डीएस, 11केवी रिफाइनरी रोड अर्बन, 11केवी गोशाला एपी व फाटक एपी रहेंगे। 132केवी गोहाना रोड से चलने वाले 11केवी असंध रोड पर सुबह 11 से दोपहर बाद दो बजे तक, 11केवी गुरुद्वारा पर सुबह 11 से सायं चार बजे और 11केवी न्यू मॉडल टाउन पर सुबह साढ़े 10 से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें