फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गढ़ सरनाई गांव में पीलिया की रस्म में डीजे बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, मारपीट में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गढ़ सरनाई गांव में भांजे के जन्म की खुशी में पीलिया की रस्म के दौरान डीजे बजाने को लेकर मायका और ससुराल पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। इसमें मायका पक्ष के सात लोग घायल हो गए। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है।
करनाल के पुंडरक गांव अजय ने बताया कि उनकी बहन अन्नू की शादी गढ़ सरनाई में शमशेर के साथ हुई है। उनको नौ साल बाद बच्चा पैदा हुआ है। वह अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ पीलिया की रस्म में आया हुआ था। वह अपना डीजे लेकर आया था और ससुराल पक्ष ने भी पहले से डीजे बुक कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनका दूसरे गांव तक पीछा किया गया। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि गढ़ सरनाई गांव में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। उनके बीच आपसी रजामंदी हो गई है। इसमें आगे कोई लिखित शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें