फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चे ने खेल-खेल में निगल ली लोहे की कील, ऑपरेशन कर निकाली गई

विज्ञापन
अस्पताल में निकाली कील। स्रोत : अस्पताल
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13/17 में चार वर्षीय एक बच्चे ने खेल-खेल में लोहे की कील निगल ली। कील छोटी आंत में चली गई। परिजनों ने तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां ऑपरेशन कर आंत में फंसी लोहे की कील को निकाला गया। कील की लंबाई तीन सेंटीमीटर मिली।
विज्ञापन

परिजनों ने चिकित्सक डॉ. माधव और उनकी टीम का आभार जताया। सेक्टर-13-17 के अमन ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा शनिवार को घर में खेल रहा था। उन्होंने खेलते समय एक कील मुंह में रख ली। कील कुछ ही देर में गले से होकर नीचे चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार किया लेकिन कील नहीं निकल पाई। कील के कारण शाम को बेटे की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने पहले तीन अस्पतालों में बेटे की जांच भी कराई लेकिन कहीं भी ऑपरेशन नहीं किया गया। वे उनको प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सक डॉ. माधव ने उनकी जांच की तो कील आंत में फंसी मिली।
डॉ. माधव और उनकी टीम ने एंडोस्कोपिक आंतरिक परीक्षण प्रक्रिया द्वारा बिना किसी सर्जरी के कील को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। बच्चे को एक दिन अस्पताल में रखा और फिर छुट्टी दे दी। डॉ. माधव ने बताया कि एंडोस्कोपी के माध्यम से बच्चे की आंत से कील को बाहर निकाला गया। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें